UGC और आरक्षण जैसे मुद्दों को लेकर यूपी के जिलों में अभियान चला रहे पुष्पेन्द्र सिंह भदौरिया, 21 अगस्त को दिल्ली पहुंचने की अपील Published by : Raj Kumar उत्तर प्रदेश: UGC कानून, आरक्षण और संबंधित नीतियों को लेकर विरोध एवं जनजागरूकता अभियान के बीच पुष्पेन्द्र सिंह भदौरिया , विधानसभा प्रत्याशी 2027, राष्ट्रवादी जनलोक पार्टी (सत्य) पिछले कई दिनों से उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में लोगों के बीच पहुंचकर जागरूकता अभियान चला रहे हैं। बताया जा रहा है कि पुष्पेन्द्र सिंह भदौरिया पिछले 8 दिनों से लगातार अलग-अलग जिलों और गांवों में पहुंचकर लोगों से संवाद कर रहे हैं। इस दौरान वे UGC से जुड़े मुद्दों, आरक्षण व्यवस्था और जिन प्रावधानों को उनके समर्थक ‘काला कानून’ बता रहे हैं, उन्हें लेकर लोगों को जानकारी देने और अपनी मांगों के समर्थन में एकजुट होने की अपील कर रहे हैं। गांव-गांव पहुंचकर लोगों से संवाद पुष्पेन्द्र सिंह भदौरिया के अभियान का उद्देश्य ग्रामीण और स्थानीय स्तर पर लोगों तक पहुंचकर संबंधित मुद्दों पर चर्चा करना बताया गया है। वे विभिन्न क्षेत्रों में लोगों से मुलाकात कर...
UGC Rollback स्वर्ण आक्रोश महापंचायत के लिए 18 अगस्त से अभियान, 23 अगस्त को दिल्ली में जुटने का आह्वान Published by : Raj Kumar नई दिल्ली: UGC Rollback — स्वर्ण आक्रोश महापंचायत को लेकर अभियान तेज हो गया है। आयोजकों की ओर से UGC Regulations-2026 में बताई जा रही कथित विसंगतियों को लेकर जनजागरण अभियान चलाने और अपनी मांगों को लोकतांत्रिक तरीके से सामने रखने का आह्वान किया गया है। अभियान के तहत UGC से जुड़े मुद्दों की जानकारी जन-जन तक पहुंचाने तथा स्वर्ण आक्रोश महापंचायत के आमंत्रण के लिए 15,000 किलोमीटर की वाहन यात्रा किए जाने की जानकारी दी गई है। 18 अगस्त को वृंदावन से दिल्ली के लिए अभियान आयोजकों के अनुसार, अभियान के क्रम में 18 अगस्त 2026 को वृंदावन से दिल्ली के लिए यात्रा प्रारंभ होगी , जिसका समापन 23 अगस्त को नई दिल्ली में प्रस्तावित महापंचायत के दौरान होगा। अभियान के माध्यम से देशभर के लोगों तक UGC से जुड़े मुद्दों को पहुंचाने और अधिक से अधिक लोगों को महापंचायत से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। 23 अगस्त को शाह ऑडिटोरियम में महापंचायत स्वर्ण आक्रोश महापंचायत...