UGC Rollback स्वर्ण आक्रोश महापंचायत 23 अगस्त को दिल्ली में, राष्ट्रीय मीडिया को किया आमंत्रित Published by : Raj Kumar नई दिल्ली: UGC से जुड़े प्रावधानों की गंभीर विसंगतियों को लेकर UGC Rollback स्वर्ण आक्रोश महापंचायत का आयोजन 23 अगस्त 2026 को नई दिल्ली में किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन शाह ऑडिटोरियम में दोपहर 1:15 बजे होगा। आयोजकों के अनुसार, UGC Rollback के मुद्दे को लेकर जनजागरण अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत 15,000 किलोमीटर की वाहन यात्रा भी निकाली जा रही है। 18 अगस्त को वृंदावन से दिल्ली के लिए प्रस्थान अभियान के तहत 18 अगस्त 2026 को वृंदावन से दिल्ली के लिए वाहन यात्रा रवाना होगी। आयोजकों का कहना है कि 15,000 किलोमीटर की यह यात्रा दिल्ली पहुंचकर संपन्न होगी। इस यात्रा के माध्यम से UGC से जुड़े मुद्दों और प्रावधानों को लेकर लोगों के बीच जागरूकता फैलाने तथा जनभावनाओं को सामने लाने का प्रयास किया जा रहा है। राष्ट्रीय मीडिया से कवरेज की अपील महापंचायत के आयोजकों ने देश के प्रमुख राष्ट्रीय न्यूज़ चैनलों, समाचार संस्थानों और मीडिया प्रतिनिधियों स...
Welcome to The Ishraj Times – Truth, Power, Reality. The Ishraj Times is your trusted source for independent and fearless news, delivering timely updates and in-depth analysis from India and around the world. Our mission is to inform, inspire, and empower our readers with accurate, unbiased, and insightful reporting. At The Ishraj Times, we believe in transparency and accountability, holding governments, institutions, and authorities responsible while giving a voice to the people.