भरत तिवारी प्रकरण की उच्चस्तरीय जांच की मांग, डॉ. राज शेखावत ने दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की उठाई आवाज By The Ishraj Times News Desk | 16 June 2026 नई दिल्ली भरत तिवारी प्रकरण को लेकर देशभर में चर्चा के बीच क्षत्रिय करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व बीएसएफ अधिकारी डॉ. राज शेखावत ने मामले की निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच की मांग की है। उन्होंने कहा कि यदि इस मामले में किसी प्रकार की अनियमितता या कानून के उल्लंघन की पुष्टि होती है, तो जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए। जारी बयान में डॉ. शेखावत ने कहा कि किसी भी नागरिक को निष्पक्ष न्यायिक प्रक्रिया से वंचित नहीं किया जा सकता। उन्होंने इस मामले की सच्चाई सामने लाने के लिए स्वतंत्र और पारदर्शी जांच की आवश्यकता पर जोर दिया। उनके अनुसार, लोकतांत्रिक व्यवस्था में कानून का शासन सर्वोपरि होना चाहिए और हर मामले की निष्पक्ष जांच सुनिश्चित की जानी चाहिए। उन्होंने मांग की कि मामले की जांच किसी स्वतंत्र एजेंसी या विशेष जांच दल (SIT) से कराई जाए ताकि सभी तथ्यों की निष्पक्ष समीक्षा हो सके। साथ ही उन्होंने...
Welcome to The Ishraj Times – Truth, Power, Reality. The Ishraj Times is your trusted source for independent and fearless news, delivering timely updates and in-depth analysis from India and around the world. Our mission is to inform, inspire, and empower our readers with accurate, unbiased, and insightful reporting. At The Ishraj Times, we believe in transparency and accountability, holding governments, institutions, and authorities responsible while giving a voice to the people.